
13 दिनों बाद खुली प्रशासन की नींद, अपह्रत के परिजनों का अनशन तुड़वाने पहुंचे सदर एसडीपीओ।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बिरौल थाना कांड संख्या 149/22 के अपहृत कृष्ण कुमार शर्मा के परिजनों द्वारा लगातार 13 दिनों से जारी धरना तथा सप्ताह दिन से जारी अधिक अनशन के बीतने पर पुलिस प्रशासन की नींद आखिरकार खुली। लहेरियासराय के पोलो मैदान आवस्थित धरनास्थल पर रविवार को सदर एसडीपीओ अमित कुमार अपहृत के परिजनों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्य से परिजनों को अवगत करवाया और अनशन तोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने अधिकतम 15 दिनों में कांड के उदभेदन का आश्वासन परिजनों को दिया।

वार्ता के उपरांत एसडीपीओ अमित कुमार ने अनशनकारी अपहृत के पिता विनोद शर्मा के साथ साथ माता एवं पत्नी जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। परिजन अपहृत की बरामदगी तक धरना से उठने को तैयार नहीं हो रहे थे। पर काफी समझाने बुझाने एवं शीघ्र उदभेदन के आश्वासन पर परिजनों ने एसडीपीओ की बात मानी।
मौके पर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि दो दिन पूर्व ही इस कांड के तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनसे हुई सघन पूछताछ एवं अनुसंधान के उपरांत पुलिस अपहृत के बरामदगी का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।

