
सड़क दुर्घटना में पाँच घायल, एक को गम्भीर स्थिति में डीएमसीएच में कराया गया भर्ती।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: मधुबनी जिले के फुलपरास के निकट एनएच पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का फुलपरास प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में इलाज किया गया। गम्भीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को तत्काल डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के सदर थानाक्षेत्र के सुंदरपुर निवासी डॉ प्रभाकर झा अपने परिजनों के साथ रविवार की सुबह सकरा भगवती के दर्शन केलिए कार से निकले। फुलपरास के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक गाड़ी को देख ड्राइवर ने गाड़ी को साइड करने का प्रयास किया। इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी ने तीन पलटी खाया सड़क किनारे लुढ़क गयी।

इस दुर्घटना में प्रभाकर झा के चाचा सुंदरपुर निवासी गोपी रमण झा के सर में चोट आयी और खून निकलने लगा। आनन फानन में सभी को फुलपरास पीएचसी पर लाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल गोपी रमण झा को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

