
यूपी के आपराधिक तथा दरभंगा में धोखाधडी के दो अलग मामलों में दो गिरफ्तार।
दरभंगा: जिले के विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो शातिरो को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर (नोएडा) जिले के धन्कोउर थाना कांड संख्या 13/19 में केवटी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव निवासी कृष्णदेव राय के पुत्र अमितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी नाका नंबर दो के पास स्थित केदार पूर्वे के घर से हुई है। गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड हेतु उसे न्यायालय भेजा गया है। वह एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था।

दूसरी तरफ़ चेक बाउंस एवं धोखाधड़ी के एक मामले में मब्बी ओपी क्षेत्र के जमालचक निवासी अनवर नद्दाफ़ के पुत्र मो महताब को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

