
शहर में थम नहीं रहा बाइक चोरों का आतंक, फिर दो गाड़ियां हुई गायब।
दरभंगा: पुलिस की सुस्ती का फायदा इन दिनों शहर में चोर खूब उठा रहे हैं। रात को घरों में हाथ साफ करते हैं तो दिन में बाइक चोरी की घटनाओं को आराम से अंजाम दे रहे हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब बाइक चोरी की खबर नहीं आती हो। इसी क्रम को जारी रखते हुए चोरों ने रविवार को भी दो बाइकों की चोरी को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज लाइट हाउस मोहल्ले के रहने वाले मनोज साह के पुत्र अमरदीप कुमार डीएमसीएच ओपीडी विभाग में इलाज करवाने गए थे। बाइक बाहर लगाया था और जब डॉक्टर को दिखा कर वापस आए तो उनकी ग्लैमर बाइक बीआर19 जी -1843 गायब थी। उन्होंने इसको लेकर बेंता सहायक थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

वहीं दूसरी घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। थानाक्षेत्र के दरभंगा स्टेशन रोड अखबार गली के रहने वाले नवोनाथ कुमार साह की ग्लैमर बाइक बीआर07डब्लू-1360 चोरी हो गयी। उन्होंने दोपहर रविवार की दोपहर में अपनी बाइक घर के बाहर लगायी थी, जिसकी चोरी हो गई। इस घटना को लेकर कामेश्वर मार्केट के रहने वाले नवोनाथ कुमार साह ने थाना में आवेदन दिया है।

