
मेला देखने गए युवक को मारपीट कर किया घायल।
दरभंगा: जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र के पोहद्दी में एकबार फिर बढ़े हौसले का परिचय देते हुए अपराधियों ने मेला देखने गए एक 19 वर्षीय युवक को लाठी डंडे और चाकू से वार करके बुरी तरह जख्मी कर दिया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रविवार की रात डीएमसीएच रेफर किया गया।
घायल युवक की पहचान पोहद्दी निवासी स्व0 पप्पू लालदेव के 19 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुई है। हर्ष ने बताया कि जैसे ही वह मेला देखने गया, रास्ते मे पहले से घात लगाये लगभग दर्जन भर आरोपियों ने उसपर लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया। साथ ही उसके पास से 3000 रुपये और सोने का चेन भी लेकर भाग गए।

हर्ष ने आरोपियों की पहचान के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि हमला करने वालों में अनमोल कुमार देव, कौशल कुमार देव, केशव कुमार, अमन कुमार, त्रिवेणी लालदेव, सुनील लालदेव, ललित लालदेव, अजीत लालदेव, सुजीत लालदेव, नीतीश कुमार लालदेव आदि शामिल थे।

