Home Featured गांधी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु दिलायी गयी शपथ।
Featured - मुख्य - October 2, 2022

गांधी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु दिलायी गयी शपथ।

दरभंगा: रविवार को समाहरणालय अवस्थित अम्बेदकर सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी।

जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने सर्वप्रथम गांधी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु अपना सार्थक योगदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर डीएम श्री रौशन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में गांधी के सपनों का भारत निर्माण करने हेतु सभी को अपना-अपना योगदान करने की अपील की। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्श वाक्य को दुहराते हुए कहा कि ‘मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूंगा, जिसमें गरीब लोग भी यह महसूस करेंगे कि वह उनका देश हैं, जिसके निर्माण में उनकी आवाज का महत्व है। मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूंगा, जिसमें उच्च और निम्न वर्गों का भेद नहीं होगा और जिसमें विविध सम्प्रदायों में पूरा मेल-जोल होगा। ऐसे भारत में अस्पृश्यता या शराब और दूसरी नशीली पदार्थों के अभिशाप के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। उसमें महिलाओं को वही अधिकार होंगे जो पुरुषों को होंगे। शेष सारी दुनिया के साथ हमारा संबंध शान्ति का होगा। यह है मेरे सपनों का भारत।

Advertisement

इसके बाद डीएम एवं अन्य सभी पदाधिकारी/कर्मी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उनके चरणों में अपना श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया। इसके बाद डीएम, एसएसपी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों द्वारा लहेरियासराय टावर अवस्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी अवकाश कुमार, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा राजा, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर राकेश कुमार रंजन, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, वरीय उप समाहर्ता संस्कार रंजन, ललित राही, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल प्रखंड विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा, सहायक कोषागार पदाधिकारी जयेन्द्र नारायण शास्त्री एवं अन्य पदाधिकारी व समाहरणालय के कर्मी उपस्थित थे।

Share