
मेला में कट्टा लहरा रहा युवक गिरफ्तार।
दरभंगा: सदर थाने की पुलिस ने रविवार की रात गौसाघाट के दुर्गापूजा मेले में एक व्यक्ति को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान कवरिया गांव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। मेले में एक युवक के कट्टा लहराने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा लेकिन उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से खाली देसी पिस्तौल बरामद किया गया।


