Home Featured कुलपति के नाम से फर्जी व्हाट्सएप से उगाही की कोशिश, एफआईआर दर्ज।
Featured - मुख्य - October 3, 2022

कुलपति के नाम से फर्जी व्हाट्सएप से उगाही की कोशिश, एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम से फर्जी व्हाट्सएप द्वारा गूगल पे से गिफ्ट कार्ड के माध्यम से राशियों उगाही की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। विवि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामला दर्ज किया गया है। मगर पूछे जाने पर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। सोमवार को को कुलपति के फोटो का उपयोग करते हुए मोबाइल नंबर 6295807140 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा विश्वविद्यालय के विकास पदाधिकारी प्रो सुरेन्द्र कुमार के मोबाइल नंबर 9430086049 तथा प्रति कुलपति के निजी सहायक प्रणव कुमार तथा कई अन्य लोगों को प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि उक्त फर्जी नंबर कुलपति या उनके कार्यालय का नहीं है। इस तरह का कुकृत्य पहले भी किया जा चुका है।

Advertisement
Share