Home Featured नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 3, 2022

नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बेंता ओपी की पुलिस ने नशीली दवाइयों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बेंता ओपी की पुलिस को गस्ती के दौरान सूचना मिली की एक युवक द्वारा अल्ललपट्टी के बीएसएनएल कार्यालय के नजदीक झोला में छुपाकर नशे का दवाई बेचा जा रहा है। जहां पुलिस के पहुंचते ही भागने लगा, जिसे सिपाहियों द्वारा पकड़ कर तलाशी लिया गया तो उसके पास झोला में से अल्प्राजोलम की कुल 75 टैबलेट एवं प्यीविम स्पास प्लस की कुल 64 कैप्सूल बरामद की गई है।

Advertisement

वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान बेंता ओपी के डीएमसीएच अल्ललपट्टी निवासी जितेंद्र राम के पुत्र किसन कुमार के रूप में हुई है।

औषधि निरक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा के प्रतिवेदन में दोनों दवाई को नारकोटिक्स और साइकोट्रोपिक के श्रेणी का बताया है, जो डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन पर ही दिया जाता है लेकिन गिरफ्तार युवक के पास से किसी प्रकार का डॉक्टरी सलाह का पुर्जा नहीं दिखाया गया।

वहीं संबंध में बेता ओपी अध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जा रहा है।

Share