Home Featured दरभंगा एयरपोर्ट पर मात्र एक प्रतिशत लगता है वैट टैक्स, सवाल उठाने वाले रखें सही जानकारी: संजय झा।
Featured - मुख्य - October 5, 2022

दरभंगा एयरपोर्ट पर मात्र एक प्रतिशत लगता है वैट टैक्स, सवाल उठाने वाले रखें सही जानकारी: संजय झा।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लगातार दरभंगा एयरपोर्ट से टिकट के मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर यात्री परेशान हैं। वही एक और चर्चा इन दिनों चरम पर है कि दरभंगा एयरपोर्ट को बंद करने की साजिश की जा रही है। इन तमाम सवालों और बढ़े टिकट के मूल्य की समस्याओ को लेकर आमजनों के बीच भ्रम फैलता जा रहा है। इन्ही सवालों को लेकर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने सरकार के पक्ष को स्पष्ट किया है।

मंत्री संजय झा ने बताया कि दरभंगा हवाई अड्डा उड़ान योजना के तहत बना है। ऐसे में यहाँ एयर टरबाइन {ATF] पर बिहार सरकार का वैट टेक्स मात्र एक प्रतिशत है जो देश के किसी भी हवाई अड्डे से कम है। टैक्स कम इसलिए किया गया ताकि इसका फायदा सीधे यहाँ के यात्रियों को मिले। वहीं पटना से इसकी तुलना करते हुए उन्होंने बताया की पटना हवाई अड्डा उड़ान योजना के तहत नहीं है। ऐसे में वहां यही वैट टैक्स 29% लगता है। इसके वाबजूद पटना का किराया दरभंगा हवाई अड्डे से कम रहता है | साथ ही उन्होंने इस बढ़ोतरी और वैट टैक्स को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाने वाले को सही जानकारी रखने की सलाह भी दे डाली।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि दरभंगा से हवाई टिकट का दाम वैट के टैक्स की वजह से नहीं बढ़ा है, बल्कि यात्रियों की संख्या की तुलना में दरभंगा से हवाई जहाज की संख्या कम होने के कारण बढ़ा है। ऐसे में दरभंगा से हवाई जहाज की संख्या तुरंत बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा एग्रीमेंट के तहत अगर विमानन कम्पनी हवाई जहाज की संख्या दरभंगा में नहीं बढ़ाता है तो उसे रद्द कर अन्य विकल्प की तालाश करनी होगी। यही कारण है कि उन्होंने इस पुरे मुद्दे पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाक़ात कर पूरी स्थिति को स्पष्ट किया। साथ ही हवाई टिकट के अधिकतम कीमतों की सीमा भी फिक्सड करने की मांग की है।

संजय झा ने बिहार सरकार पर सवाल उठाने वाले को करारा जबाब देते हुए कहा की आखिर दरभंगा हवाई अड्डे के विस्तार लिए जमीन बिहार सरकार ने दी है। हवाई अड्डे की सुरक्षा के आलावा कई और सुविधा भी दरभंगा हवाई अड्डे पर बिहार सरकार की ही देन है।

Share