
चोरी हुई पम्पिंग मशीन के साथ तीन गिरफ्तार।
दरभंगा: ज़िले के रैयाम थाना पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में मंगलवार की रात थानाक्षेत्र के समैला गांव निवासी शत्रुधन सहनी के धर छापेमारी कर गांव से ही दो अक्टूबर को चोरी हुई डीजल चलित पम्पिंग मशीन बरामद किया है। मौके से गांव के ही शत्रुधन सहनी व उसके सहयोगी नयागांव के गणेश सदाय और संजय सदाय को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने पूछताछ और सीएचसी केवटी – रनवे में कोरोना जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद तीनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि तीनों व्यक्ति डीजल चलित पम्पींग मशीन चोरी मामले को लेकर थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 45 /22 के अप्राथमिकी आरोपित है।

बताते चलें कि इस मामले में समैला गांव के ही बौएलाल साह ने चार अक्टूबर को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अज्ञात चोरों को आरोपित किया था। प्राथमिकी में उन्होंने 2अक्टूबर को अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चलित पम्पिंग मशीन चोरी कर लिए जाने की बात कही है।

