
भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूर की करेंट लगने से मौत।
दरभंगा: बुधवार को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जीरात गांव में भवन निर्माण में कार्य कर रहे मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बिरौल थाना क्षेत्र के अफजला गांव निवासी जहांगीर अंसारी जीरात गांव में हो रहे एक भवन निर्माण में मजदूरी का कार्य करता था, इसी दौरान छत पर लोहे का छड़ काट रहा था, इसी क्रम में कटा हुआ लोहे का छड़ बगल से गुजर रहे ग्यारह हजार बोल्ट के बिजली के तार से जा सटा और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद लोगों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


