
बाइक चोरों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है दरभंगा।
दरभंगा: दरभंगा शहर इन दिनों बाइक चोरों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। आए दिन चोर बेधड़क बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं बीत रहा है कि कहीं से बाइक चोरी का मामला सामने नहीं आता हो।
सोमवार को एक ही जगह से हुए तीन – तीन बाइकों की चोरी ने मेला में पुलिस की सजगता और पेट्रोलिंग का पोल खोल कर रख दिया है।
ताजा मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक शिव मंदिर के नजदीक का है, जहां सोमवार को तीन बाइकों के चोरी होने का मामला सामने आया है।

इसको लेकर अलग-अलग बाइक मालिकों द्वारा लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी है। जबकि वहीं एक अन्य बाइक पर हाथ साफ कर रहे समस्तीपुर जिला के जटमल पुर निवासी हरिहर सहनी के पुत्र छोटू कुमार सहनी को स्थानीय लोगों की सहायता से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
उक्त मामले को लेकर बेंता ओपी क्षेत्र के शाहगंज निवासी अनुपम प्रियदर्शी ने बताया कि वे सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे केएम टैंक शिव मंदिर के नजदीक अपना बाइक लगाकर पूजा करने के लिए गए थे। पूजा के पश्चात जब लौटे तो उक्त स्थल पर उनका बाइक DL4CH 3887 वहां मौजूद नहीं था।
इसके बाद श्री प्रियदर्शी ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की गाड़ी नहीं मिलने पर उन्होंने थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
ठीक उसी दिन और उसी समय शिव मंदिर के ही नजदीक से एक ग्लैमर बाइक BR07AC3821 एवं एक्टिवा स्कूटी BR07AP8088 की भी चोरी हो गई, इसकी प्राथमिकी भी लहेरियासराय थाना में दर्ज कराई गई है।

