Home Featured बैगनी हॉल्ट के निर्माण की मांग को लेकर तेज हुआ आंदोलन, रोकी गयी ट्रेन।
Featured - मुख्य - October 6, 2022

बैगनी हॉल्ट के निर्माण की मांग को लेकर तेज हुआ आंदोलन, रोकी गयी ट्रेन।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सकरी-बिरौल-हरनगर रेलखंड पर बैगनी और सझुवार गांव के मध्य लतराहा आम गाछी के नजदीक बैगनी हॉल्ट के निर्माण को लेकर बैगनी हाल्ट निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को रामधनी झा की अध्यक्षता में रेल रोको आंदोलन का आगाज किया गया।
आंदोलन के दूसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने सकरी हरिनगर रेलखंड पर चलने वाली सवारी गाड़ी को रोक कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी माँग जायज औऱ उचित है जो रेलवे मानक को पूरा भी कर रहा है। लेकिन अभी तक इस मांग को अनदेखा किया गया है। जबकि बैगनी-सझुआर के मध्य स्थिति ‘लतराहा आम गाछ’ हॉल्ट निर्माण स्थल जगदीशपुर एवं बलहा स्टेशन के मध्य में पड़ता है तथा भौगोलिक एवं यातायात के दृष्टिकोण से यह जगह उपयुक्त है और इस हाल्ट के बनने से बैगनी, किशोरीपुर, कोठबन्ना, बदरबन्ना, मायापुर, मौजमपुर, बिकुपट्टी, लतियाही, सझुआर, नरहा समेत दर्जनों गाँवों के लोग इससे लाभान्वित होंगे।

Advertisement

बताते चलें कि हाल्ट निर्माण की मांग को लेकर इससे पूर्व भी कई बार आंदोलन किया जा चुका है और बीते 24 जुलाई को भी बैगनी हॉट निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा स्थानीय सांसद एवं रेल अधिकारियों के बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया था।

Share