Home Featured मेड इन यूएस हथियार के साथ युवक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 6, 2022

मेड इन यूएस हथियार के साथ युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: बुधवार की शाम नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वहीं पूरे मामले को लेकर प्रभारी डीएसपी बिरजू पासवान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे नगर थाना की पुलिस मूर्ति विसर्जन के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए निकली थी, जहां एसआई मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली की सेनापत मोहल्ला स्थित गंगा चाय दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। तत्पश्चात जब गश्ती दल वहां पहुंची उक्त युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे सिपाहियों द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया और तलाशी लेने पर उसके पास से मेड इन यू एस लिखा हुआ एक देसी रिवाल्वर बरामद की गई।

Advertisement

उन्होंने बताया की पूछताछ में उक्त युवक ने अपना पता लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नीम चौक निवासी मोहम्मद लाल बाबू के पुत्र इरशाद के रूप में बताई है।

आगे श्री पासवान ने बताया कि बरामद अवैध हथियार को थाना प्रभारी विनय चौधरी के फर्द बयान के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 275/22 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं आरोपी के अन्य अपराधिक इतिहास एवं कतिपय अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।

Share