Home Featured कारतूस व चाकू के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 6, 2022

कारतूस व चाकू के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो कारतूसों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार युवकों के पास से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार युवक ओझौल गांव निवासी तेतर पासवान के पुत्र हरे राम पासवान व लक्ष्मण राय के पुत्र अंकित राय एवं एकमी निवासी शंभू शर्मा के पुत्र मनीष शर्मा हैं। गिरफ्तार हरेराम पासवान के पैंट की जेब से दो 32 एमएम का कारतूस, एक मोबाइल एवं एक स्टील का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक मोटरसाइकिल पर दूसरा नंबर प्लेट चिपकाकर खुलेआम घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार तीनों को रोककर पूछताछ शुरू की।

Advertisement

पूछताछ के दौरान उनके पास से दो कारतूस बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान हरेराम पासवान ने बताया कि चोरी व छिनतई की घटना में गोलू कुमार, संजय कुमार पासवान, अंकित राय व मनीष शर्मा शामिल रहते हैं। तीनों गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध प्रभारी थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने कहा कि तीनों शातिर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Share