
एसएसपी ने कई पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, कुमार कीर्ति बनाए गए लहेरियासराय थानाध्यक्ष।
दरभंगा: अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के द्वारा जिला के कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
जहां नगर थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी को पुलिस केंद्र, लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद को नगर थाना अध्यक्ष के रूप में एवं कमतौल अंचल निरीक्षक कुमार कीर्ति को लहेरियासराय थाना अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त पुलिस निरीक्षक योगेंद्र रविदास को कमतौल अंचल निरीक्षक के रूप में, लहेरियासराय थाना में माल खाना प्रभारी के पद पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक राजीव नयन को पुलिस केंद्र दरभंगा में, लहेरियासराय थाना के विधि व्यवस्था इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुदर्शन सिंह को अनुसंधान इकाई लहेरियासराय थाना में एवं लहेरियासराय थाना में विधि व्यवस्था इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक शिव शंभू प्रसाद को अनुसंधान इकाई लहेरियासराय थाना का पदभार सौंपा गया है।

विश्वविद्यालय थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी को नगर थाना अनुसंधान इकाई, नगर थाना अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार एक को अपर थाना अध्यक्ष अनुसंधान इकाई नगर थाना एवं अतिरिक्त प्रभार थाना अध्यक्ष विधि व्यवस्था इकाई के रूप में तैनात की गई है।
लहेरियासराय थाना के अनुसंधान इकाई के पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी को अपर थाना अध्यक्ष अनुसंधान इकाई मनीगाछी थाना एवं अतिरिक्त प्रभार थाना अध्यक्ष विधि व्यवस्था इकाई के रूप में भेजा गया है।
मनीगाछी थाना के अनुसंधान इकाई के पुलिस अवर निरीक्षक राशिद सिद्दीकी को व्यवहार न्यायालय कोर्ट सुरक्षा में एवं सिंघवारा थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक शिवकुमार राम द्वितीय को अपर थाना अध्यक्ष अनुसंधान इकाई नेहरा ओपी अतिरिक्त प्रभार विधि व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।
अनुसंधान इकाई जाले थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार को थाना अध्यक्ष अनुसंधान इकाई सोनकी ओपी एवं अतिरिक्त प्रभार विधि व्यवस्था, सिमरी थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक रामदास यादव को सिमरी थाना विधि व्यवस्था इकाई, बहेरा थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक लवली कुमारी को अपन थाना अध्यक्ष अनुसंधान इकाई बहेरा थाना एवं अतिरिक्त प्रभार विधि व्यवस्था इकाई के रूप में भेजा गया है।
पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रकांत सिंह को डीसीबी एससीएसटी का शाखा प्रभारी, जाले थाना के महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी अलका को बहेरा थाना के अनुसंधान इकाई में, एलटीएफ बटालियन टू के सहायक अवर निरीक्षक राम शंकर तिवारी को अभियोजन शाखा में पदस्थापित किया गया है।
यातायात थाना के विधि व्यवस्था इकाई में तैनात सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद असलम हुसैन को एलटीएफ बटालियन दो, यातायात थाना के विधि व्यवस्था इकाई में तैनात सहायक अवर निरीक्षक टुनटुन पासवान को पतोर ओपी के अनुसंधान इकाई में, पतोर ओपी के अनुसंधान इकाई के अनिल कुमार को नेहरा ओपी अनुसंधान इकाई में, फेकला ओपी के अनुसंधान इकाई में तैनात सहायक अवर निरीक्षक रीतलाल मंडल को नगर थाना विधि व्यवस्था इकाई के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अनुसंधान इकाई लहेरियासराय थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक राम शंकर पासवान को लहेरियासराय थाना में ही विधि व्यवस्था इकाई, पुलिस केंद्र दरभंगा में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राम प्रसाद पासवान को लहेरियासराय थाना के विधि व्यवस्था इकाई, पुलिस केंद्र दरभंगा में तैनात सहायक अवर निरीक्षक मुक्तेश्वर राय को नगर थाना के विधि व्यवस्था इकाई में भेजा गया है।

तिलकेश्वर ओपी के अनुसंधान इकाई में तैनात सहायक अवर निरीक्षक कन्हैया प्रसाद को नगर थाना के विधि व्यवस्था इकाई, यातायात थाना के विधि व्यवस्था इकाई में तैनात सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को कमतौल थाना के अनुसंधान इकाई, टीओपी शुभंकरपुर के अनुसंधान इकाई में तैनात सहायक अवर निरीक्षक मनजीत कुमार सिंह को पुलिस केंद्र दरभंगा एवं विश्वविद्यालय थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह को जाले थाना के अनुसंधान इकाई का पदभार सौंपा गया है।

