
पुराने विवाद में खंती मारकर वृद्धा की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में शुक्रवार की रात्रि आपसी विवाद में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की चाकू मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।
मृतका की पहचान अब्दुल्लापुर निवासी बिल्टू यादव की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है।
वहीं घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मृतका उर्मिला देवी के परिजन ने बताया कि प्रदीप यादव के साथ उनलोगों का पुराना विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हुए केस में बहादुरपुर थाना की पुलिस प्रदीप यादव को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, जहां पुलिस को देखते ही प्रदीप यादव खिड़की से कूदकर गाछी में भाग निकला और जब पुलिस उसको पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी तो प्रदीप यादव के परिजनों ने गाछी में ही पुलिस को घंटों तक बंधक बनाए रखा। फिर वहां से बहादुरपुर थाना की पुलिस ने जैसे तैसे करके खाली हाथ वापस निकली।

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद प्रदीप यादव के परिजनों को लगा कि उर्मिला देवी के परिवार से ही सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया है, इसलिए उन लोगों ने हथियार से लैस होकर उनके परिवार पर हमला बोल दिया, इसके बाद मृतका उर्मिला देवी के परिवार के सभी लोग भाग निकले। बरामदे पर सोई हुई उर्मिला देवी को वे लोग रॉड आदि से पीटने लगे और शरीर पर जहां-तहां चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद उर्मिला देवी लहूलुहान होकर वहीं बेहोश हो गई। इसके कुछ देर बाद डायल 112 की दो गाड़ी पहुंची।
मृतका के परिजनों का कहना है कि प्रदीप यादव और उनके परिजन उनके घायल उर्मिला देवी को भी डीएमसीएच इलाज के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे। किसी तरह पुलिस के बल पर उनकी घायल दादी को डीएमसीएच लाया गया। इसी क्रम में प्रदीप यादव, रोहित यादव आदि द्वारा डायल 112 की गाड़ी पर हमला बोलकर उसके साथ तोड़फोड़ की गई। कुछ देर बाद डायल 112 की गाड़ी डीएमसीएच पहुंची और उर्मिला देवी का इलाज करवाने डीएमसीएच पहुंचे उर्मिला देवी के एक पोते को ही उठाकर ले गई।
परिजनों का कहना है कि डायल 112 की पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर ही खुद से मारपीट और गाड़ी को भी तोड़ देने का आरोप लगाया। जब उन लोगों ने बहादुरपुर थाना थानाध्यक्ष से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अभी हम सोने जा रहे हैं, अभी नहीं आ सकते।
वहीं इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि कि रात में पुलिस टीम रेड के लिए गई। रेड के दौरान वहां पथराव होने लगा। इसी बीच भीड़ का फायदा उठा कर किसी ने वृद्ध महिला को लोहे के रॉड और खंती से मार का हत्या कर दी है। वही पुलिस पर पथराव के बारे में पूछने पर उन्होंने होने बताया कि दोनों के बीच पथराव हुआ है एवं अभी किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

