
फेक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने के मामले में दरभंगा पुलिस ने मधुबनी से एक लड़की को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: शुक्रवार को जिले के बहेड़ा थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने के मामले में मधुबनी जिले से मधेपुर पुलिस के सहयोग से एक आरोपी लड़की को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव निवासी पवन ठाकुर की पुत्री मधु ठाकुर के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव निवासी रमेश झा के पुत्री के नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट किया जा रहा था। इसको लेकर रमेश झा द्वार बीते 24 जून को बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

घटना के संबंध में केश अनुसंधानक सह पुलिस निरीक्षक राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि बीते 24 जून को अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें टेक्निकल सेल की सहायता से अनुसंधान के आधार पर मधु ठाकुर उर्फ मधु कुमारी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को बहेरा थाना की पुलिस उसके गांव से गिरफ्तार कर दरभंगा ले आई है। इस दौरान पुलिस निरीक्षक राज कपूर कुशवाहा के साथ पीएसआई लवली कुमारी, मधेपुर थाना अध्यक्ष हरि किशोर यादव, मुरली पासवान सहित महिला और पुरुष बल के जवान मौजूद थे।

