
घर में घुसकर महिला से मारपीट, दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी गौतम शर्मा की पत्नी लीला देवी के घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट की एवं घर का सामान लेकर चले गए। इस मामले में उसने पड़ोस के ही चिंटू यादव, चंदन कुमार यादव, नीतीश कुमार, दिलीप यादव, कृष्णा यादव सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि पूर्व से ही आरोपित उनके परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर रहा है।


