Home Featured ई कॉमर्स कंपनी के कंटेनर से हुए लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 7, 2022

ई कॉमर्स कंपनी के कंटेनर से हुए लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी एंव शोभन के बीच ई कॉमर्स कंपनी के कंटेनर से 39 लाख के सामान लूट मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड बहेड़ा थाना क्षेत्र के देवराम निवासी रामकुमार झा के पुत्र रौशन कुमार झा को गिरफ्तार किया है। रौशन के पास से लुटा गया छह मोबाइल भी बरामद किया गया है।

Advertisement

मालूम हो कि 11 जुलाई की रात अमेजन कंपनी का सामान लेकर कंटेनर नौबतपुर पटना से दरभंगा एंव मधुबनी के लिए निकला था। जिसमें 39 लाख 16 हजार 721 रुपए का सामान लदा था। रात के तकरीबन 12:30 बजे कल्पवृक्ष सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डाक पार्सल कंटेनर को कार सवार बदमाशों ने कंसी एवं शोभन के बीच ओवरटेक कर रोक दिया तथा चालक को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Share