
संदेहास्पद स्थिति में फंदे लटकती मिली नवविवाहिता की लाश।
दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा चौबे टोला में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। बताया जाता है कि राहुल चौबे की पत्नी स्वीटी कुमारी (19वर्ष) का शव कमरे में चुनरी के फंदे से झूलता मिला। महिला के मायके वाले की सूचना पर सिंहवाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गई। जाले के कछुआ निवासी हरिशंकर मिश्र उर्फ गोपाल मिश्र की पुत्री स्वीटी की शादी एक वर्ष पूर्व रामपुरा के रंजीत चौबे के पुत्र राहुल चौबे के साथ हुई थी।


