Home Featured शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगमा आश्रम में गोष्ठी का होगा आयोजन, मंत्री संजय झा होंगे मुख्य अतिथि।
Featured - मुख्य - October 8, 2022

शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगमा आश्रम में गोष्ठी का होगा आयोजन, मंत्री संजय झा होंगे मुख्य अतिथि।

दरभंगा: तारडीह प्रखंड क्षेत्र के लगमा पंचायत में स्थित सुप्रसिद्ध जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम पर संस्कृत संस्कृति के संरक्षण संवर्धन एवं वृत्ति निर्माण में ब्रह्मचर्य आश्रम का योगदान को लेकर रविवार को पूर्णिमा के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित है।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बिहार के जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री होंगे।

Advertisement

इसी आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को लगमा ब्रह्मचर्य आश्रम के महंत कृष्ण मोहन दास जी महाराज उर्फ बौआ भगवान, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य रहे अरुण झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह, लगमा मुखिया राम नरेश चौधरी, जदयू जिला सचिव संजय चौधरी ने तैयारियों का जायजा लिया।

महंत ने बताया कि संस्कृत संस्कृति के संरक्षण संवर्धन एवं वृत्ति निर्माण में जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम का जो योगदान रहा है उस पर संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

Share