Home Featured तीन दिनों से लावारिस पड़े बाइक को पुलिस ने किया जब्त।
Featured - मुख्य - October 8, 2022

तीन दिनों से लावारिस पड़े बाइक को पुलिस ने किया जब्त।

दरभंगा: जिले में शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जब दो चार बाइक चोरी की खबरें न आती हों। ऎसे में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो शायद बाइक को लावारिस छोड़ जाते हैं। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने तीन दिनों से पड़ी एक लावारिस बाइक को जब्त किया है।

दरअसल, थानाक्षेत्र के कटहलबाड़ी ओवरब्रिज के नीछे पिछले तीन दिनों से एक बाइक लावारिस हालत में पड़ी थी। वहां सैलून चलाने वाले धीरज ठाकुर ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ किया पर बाइक के विषय मे कोई जानकारी नहीं मिल पायी। इसके बाद पुलिस बाइक को लेकर थाने चली आयी।

Advertisement

वहीं स्थानीय लोगो द्वारा चर्चा का माहौल गर्म हो गया। कोई इसे चोरी की बाइक तो कोई अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक छोड़ देने की बात कहते नजत आये।

Share