
लगातार बढ़ रही है डीएमसीएच में चोरी की घटना, अब गैस सिलेंडर किया गायब।
दरभंगा: डीएमसीएच के गायनी विभाग में इलाजरत एक मरीज के परिजन का पर्स शनिवार को गायब हो गया तो दूसरे मरीज का गैस सिलेंडर ही चोरी हो गया। केवटी प्रखंड के बाढ़-समैला निवासी राधा देवी प्रसव के बाद गायनिक वार्ड में भर्ती हैं। परिजन के तौर पर मरीज की सास शीला देवी देखरेख में मौजूद हैं।

वहीं दूसरी ओर इसी वार्ड में भर्ती घनश्यामपुर प्रखंड की लक्ष्मी देवी का गैस सिलेंडर उच्चके ने चुरा लिया है। घर से खाना बनाने के लिए मरीज की मां विमल देवी छोटा सिलेंडर लाई थी। सुबह में वार्ड से बाहर पेड़ के नीचे वो खाना बना रही थी। खाना बनने के बाद सिलेंडर को वहीं छोड़कर वो वार्ड में गई। इसी दरम्यान उच्चके ने उसे उड़ा लिया। चोरी की जानकारी मिलने पर अधीक्षक डॉ. हरिशंकर मिश्रा ने सीसीटीवी का फुटेज निकालने का निर्देश दिया है।

