Home Featured पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन पर ब्राह्मण फेडरेशन ने जताया शोक।
Featured - मुख्य - October 9, 2022

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन पर ब्राह्मण फेडरेशन ने जताया शोक।

दरभंगा: राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सह ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भंवरलाल शर्मा का रविवार की सुबह निधन हो गया। वे चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्हें शनिवार को जयपुर में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने रविवार को सुबह 7.35 बजे अंतिम सांस ली। वे वर्ष 2018 में 7वीं बार विधायक बने थे।

पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन पर ब्राह्मण फेडरेशन ने शोक जताया है। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री शर्मा ब्राह्मण समाज के स्तम्भ थे। वर्तमान राजनीति में भी ब्राह्मण समाज के हित केलिए खासा दखल रखते थे।

Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा ने शोक प्रकट करते हुए उनके निधन को ब्राह्मण समाज केलिए अपूर्णीय क्षति बताया। डॉ मिश्रा ने कहा कि भंवरलाल शर्मा ने ऑल इंडिया ब्राह्मण ब्राह्मण फेडरेशन के माध्यम से सम्पूर्ण भारत के ब्राह्मणों को एकजुट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

दरभंगा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा ने ब्राह्मण एकता का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज की एकता केलिए कार्य करना होगा।

Share