Home Featured ट्रक का बैटरी चोरी करते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
Featured - मुख्य - October 9, 2022

ट्रक का बैटरी चोरी करते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत माधेश्वर मंदिर परिसर निकट लगे एक ट्रक से बैटरी चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना शनिवार देर शाम की बतायी जाती है।

बताया जाता केवटी थानाक्षेत्र के भुसकौल निवासी सुरेश साह ट्रक उक्त स्थल पर लगाये हुए था और मंदिर में दर्शन केलिए गया था। जैसे वह बाहर निकला, एक युवक को ट्रक से बैटरी निकालते देखा। ट्रक ड्राइवर द्वारा टोकने पर युवक भागने का प्रयास करने लगा। पर उसने युवक को पकड़ लिया और विश्वविद्यालय थाना के हवाले कर दिया।

Advertisement

पकड़े गए युवक की पहचान पटना सिटी निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह पंडासराय में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है।

Share