Home Featured कोजगरा महोत्सव सह भवानीमणि पुस्तक लोकार्पण समारोह में पहुँचे मंत्री संजय झा।
Featured - मुख्य - October 9, 2022

कोजगरा महोत्सव सह भवानीमणि पुस्तक लोकार्पण समारोह में पहुँचे मंत्री संजय झा।

दरभंगा: जल संसाधन एवं सूचना जन सम्पर्क मंत्री संजय झा आज दरभंगा जिला के तारडीह प्रखण्ड के लगमा गाँव में संस्कृत ब्रह्मचर्य आश्रम द्वारा आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में शामिल होने जाने के क्रम में दरभंगा के शुभंकरपुर मुहल्ला में आकाशवाणी के उद्घोषक मणिकांत झा के पुत्र के कोजगरा पर्व में शामिल हुए।

इस अवसर पर मंत्री संजय झा ने मणिकांत झा द्वारा लिखित पुस्तक “भवानीमणि” का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में डॉ. बैजनाथ चौधरी (बैजू), डॉ. विद्यानाथ झा, डॉ. अजय नाथ झा शास्त्री, प्रो. अशोक झा, पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेरिया सहित कई विद्वान विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

Advertisement

इस मौके पर मंत्री संजय झा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह तारडीह प्रखण्ड के लगमा गाँव में संस्कृत ब्रह्मचर्य आश्रम द्वारा आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे है। उन्होंने कहा की मिथिला संस्कृत भाषा का बहुत बड़ा केन्द्र रहा है । लगमा गांव जहां से संस्कृत पढ़कर निकलने वालों की अच्छी खासी संख्या है, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भी वही शिक्षा प्राप्त किए है। लोग वीजा लेकर पुजा कराने कैलिफोर्निया जाते है। संस्कृत भाषा की उन्नति में लगमा गांव का बड़ा रोल है। आज भी वहां पुरानी परंपरा कायम है। वहां के छात्र आज भी भिक्षाटन कर अपना जीवनयापन करते है।

मंत्री संजय झा ने बताया कि लगमा में संस्कृत भाषा की पढ़ाई के लिए और बेहतर व्यवस्था करनी है। साथ ही उनके फंड से जो वहां कार्य हो रहे है उसका भी अवलोकन करना है ।

Share