
वीणा वाटिका के सौजन्य से आयोजित हुआ हनुमान चालीसा पाठ सह भंडारा कार्यक्रम।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: मनोकामना मंदिर परिसर में अखिल भारतीय हिंदू जागरण सेवा समिति के तत्वाधान महीने के प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले 14 वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रख्यात शंख वादक विपिन मिश्रा के शंख वादन के बाद हनुमान चालीसा पाठ का शुभारम्भ किया गया।

वही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेने पहुंचे वीणा वाटिका के प्रतिनिधि मनीष ठाकुर ने कहा कि यह तो बजरंगबली की कृपा है कि इस आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला है। वहीं उन्होंने कहा कि भक्ति भजन जन कल्यानार्थ किया जाता है।

