
शान से निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस।
दरभंगा: कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से पिछले दो वर्षों से प्रभावित जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रविवार को दरभंगा में भारी उत्साह के साथ निकाला गया है। शहर के क़िलाघाट आवस्थित मदरसा हमीदिया के मैदान से जुलूस ए मोहम्मदी निकलकर नीम चौक, उर्दू बाजार, रहम खां मोहल्ला, बीबी पाकर, युसूफ गंज, करमगंज, दुमदूमा, इमामबाड़ी से होता हुए बाकरगंज, बेलवागंज, इस्माइलगंज, नाका नंबर 6 यातायात थाना के रास्ते निकलकर यह जुलूस ए मोहम्मदी रहमगंज, खान चौक, मौलागंज, मुगलपुरा पहुंचा। फिर वहां से नाका नंबर 5 से गुजरता हुआ मिर्जापुर चौक, लाल बाग मोहल्ला होता हुआ दरभंगा टावर चौक, मशरफ बाजार से होता हुआ फिर वापस मदरसा हमीदिया किलाघाट पहुंचा। वापस आने के बाद तिलावते कुरान और नातिया कलाम फातिहा के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

बड़ी संख्या में लोगों के जुलूस में शामिल होने की वजह से शहर में कई जगह भारी जाम भी लगा। जुलूस में शामिल लोग पताका लेकर सरकार की आमद मरहबा, नबी की आमद मरहबा… जैसे नारे लगा रहे हैं। जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत फूलों से किया जा रहा था। लोगों में शरबत और फल भी वितरित किए जा रहे थे।

जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया था। यातायात बाधित ना हो, इसके लिए लगातार पुलिस पसीना बहाती दिखी। वही विभिन्न कमिटी के सदस्यों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों से वाहनों को रास्ता देने की अपील की जा रही थी। एंबुलेंस समेत अन्य जरूरी वाहनों को पास दिया जा रहा था।
जलूस में मुफ्ती अब्दुल गफ्फार साकिब, मौलाना वारिस अली, हाफिज अजमेरी साहब, मौलाना अब्दुल अल्लाम मिस्बाही, रजा उल मुस्तफा मिस्बाही, मौलाना अशरफ रजा कादरी, हाफिज नियाजउद्दीन नूरी, मौलाना मुफ्ती उस्मान गनी, मुफ्ती कुतुबुद्दीन मिस्बाही, मौलाना तहसीन रजा मिस्बाही, अब्दुल सलाम उर्फ मुन्ना खान, इंजीनियर गनी हैदर खान, रजाउल्लाह अंसारी, गुलरेज अहमद, मोहम्मद चांद, रियाजउद्दीन कुरैशी, एजाज़ वारिस, शमसुद्दूहा खान टीटी बाबू, डॉक्टर अहमद रहमानी, मौलाना अमन नवाज खान, मौलाना गुलाम सरवर मिस्बाही, मौलाना अहमद रजा, मुफ्ती फुल मोहम्मद, मुफ्ती जलालुद्दीन नूरी, हाफिज सरफराज, आमिर आजम, परवेज आलम रजवी, सैयद आफताब अशरफ, राजू खान, नवाज खान, हाफिज मुजाहिद उल इस्लाम, हाफिज तनवीर आलम, शिवगतुल्ला खान डब्बू, जावेद अनवर, काजू खान, मोहम्मद उमर, आरजू रहमानी, अकबर खान, गुलाब अंसारी, आस मोहम्मद, राजा अंसारी, मास्टर परवेज, मौलाना फैसल बरकाती, राशिद खान, इमरान ताहिर, आदिल खान, मोहम्मद शमीम दानिश अरबाज खान, साहिल खान, हमजा खान, मोहम्मद शकील, दीदार हुसैन चांद, हसनैन बाबा, सैयद खलीकुजमा पप्पू सरदार, मौलाना मुशाहिद रजा, मौलाना शाहिद रजा, अलहाज मोइन कुरैशी, मौलाना अख्तर रजा मिस्बाही, साजिद कैसर, अरमान हुसैन मुबारकी, रुस्तम कुरैशी, मुख्तार अहमद खान, लालबाबू, पप्पू खान, मोहम्मद बबलू, खालिद रजा कादरी, मौलाना फैजानुर रहमान सुब्हानी, डॉक्टर कामरान अहमद खान, तनवीर आलम, तबरेज आलम, मौलाना अरमान सकाफी, मोहम्मद इमरान, शाहिद खान, मौलाना राशिद खान, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद अफजल, इकबाल खान, जावेद खान, ओवैस करीम, मोहम्मद तमन्ना, मोहम्मद फैजान रजा, अयाज अहमद लड्डू आदि शामिल हुए।

