
फाइलेरिया रोगियों को स्व उपचार के लिये उपलब्ध कराया जा रहा एमएमडीपी किट।
दरभंगा: फाइलेरिया रोगियों को स्व उपचार के लिये एमएमडीपी किट उपलब्ध कराया जा रहा है। यह अभियान पूरे 18 प्रखंड में चलाया जा रहा है। इसके तहत सिंहवाड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ प्रेमचंद्र प्रसाद की मौजूदगी में शिविर लगाकर 30 मरीजों को किट प्रदान किया गया। इस किट में मरीजों को प्लास्टिक का टब व मग, साबुन, तौलिया, कॉटन, सोफ्रामाइसिन क्रीम दिया गया।
विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक करीब 150 मरीजों को यह किट दिया जा चुका है। इसमें बेनीपुर, केवटी, सिंहवाड़ा, हनुमान नगर ब्लॉक शामिल है। शेष बजे 350 किट मरीजों को यह किट दिया जायेगा। इसके लिये सभी प्रखंडों के आंगनवाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ताओं को किट वितरण से पहले लोगों को जानकारी देने को कहा गया है, ताकि फाइलेरिया मरीजों तक किट मुहैया करायी जा सके। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को रोजाना इस किट के इस्तेमाल की जानकारी दी। साथ ही मरीजों को नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी, ताकि पैरों में सूजन को रोका जा सके।

मौके पर बीएचएम विजय कुमार लाल दास, भीडीसीओ आशुतोष कुमार, भीबीडी कंसलटेंट बबन प्रसाद, केयर के मनीष कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

