
स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने केलिए एमएसयू द्वारा किया जाएगा पदयात्रा का आयोजन।
दरभंगा: लहेरियासराय स्थित एमएसयू कार्यालय पर रविवार को दरभंगा नगर टीम की बैठक राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना के नेतृत्व में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दरभंगा को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए शहर में 12 से 16 अक्टूबर तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में दरभंगा की स्थिति नारकीय बन चुकी है। इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यातायात बेपटरी है। जलजमाव की समस्या है। समय आ चुका है बदलाव का, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का। पिछले 10-15 सालों में भी रेलवे ओवरब्रिज नहीं बन पाया। हम लोग आंदोलन करना भूल गए हैं। इसका नतीजा एक ऐसा शहर जो अपने इतिहास में संपन्न हुआ करता था लेकिन आज गंदगी, जाम व जलजमाव का केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस शहर के पास डीएमसीएच, दो-दो विश्वविद्यालय व एयरपोर्ट हो उस शहर की स्थिति आखिर नारकीय क्यों बनी है।

यह सवाल हम लोगों से करने आए हैं। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी, मिथिलावादी नेता विद्या भूषण राय, जिप सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी उदय नारायण झा, प्रसून मैथिल, नगर अध्यक्ष अर्जुन दास, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय चौपाल, सुमित कुमार, भरत महापात्रा, संजय बारी, रजनीश कुमार, मन्नू कुमार, दीपक कु

