Home Featured सकरी-हरिनगर रेलखंड पर चौथे दिन भी ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित।
Featured - मुख्य - October 9, 2022

सकरी-हरिनगर रेलखंड पर चौथे दिन भी ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित।

दरभंगा: बैगनी हाल्ट निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के कारण सकरी-हरिनगर रेलखंड पर चौथे दिन रविवार को भी ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। बैगनी हाल्ट निर्माण संघर्ष समिति के सत्याग्रह आंदोलन के चौथे दिन बैगनी, मकरमपुर, सझुआर, लतियाही, कोठबंन्ना, नरहा आदि गांवों के लोग आंदोलन स्थल पर डंटे रहे।

Advertisement

आंदोलनकारी लगातार नारेबाजी करते दिखे। इस दौरान लोगों की नाराजगी रेल प्रशासन के साथ साथ स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर के खिलाफ भी देखने को मिल रहा है। रेल प्रशासन एवं एवं सांसद के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी। लोगों का कहना था कि मांग पूरी होने तक सत्याग्रह करते रहेंगे।

समिति के अध्यक्ष रामधनी झा, पूर्व मुखिया राजन कुमार झा, वार्ड सदस्य मो. मज्जो आदि ने बताया कि अब भी रेल प्रशासन राजनीतिक दबाव के कारण अपने तिकड़म और जातिवादी राजनीति से बाज नहीं आ रहा है।

Share