Home Featured दो बोरी नेपाली शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - October 10, 2022

दो बोरी नेपाली शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर गिरफ्तार।

दरभंगा: बेनीपुर के जयंतीपुर दाथ चौक पर रविवार की अहले सुबह मोटर साइकिल पर लदी दो बोरी नेपाली शराब सहित पुलिस ने चौकीदार की मदद से एक तस्कर को गिरफतार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बहेड़ा थाना के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ चौक पर गुप्त सुचना के आधार पर बहेड़ा थाना के चौकीदार प्रभु चौपाल और रत्नेश्वर पासवान के सहयोग से दो बोरी नेपाली शराब के साथ मोटरसाइकिल सहित एक तस्कर को रंगे हाथ दबोच लिया गया। बहेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोटरसाइकिल पर लदी शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बेनीपुर से नंदापट्टी जानेवाली सड़क से शराब लेकर शिवनगर घाट सोनहद जाने की गुप्त सूचना के आधार जयंतीपुर दाथ चौक से शराब के साथ मोटरसाइकिल सहित तस्कर को गिरफतार लिया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवनगर घाट सोनहद निवासी नीरज कुमार मिश्र के रूप में हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share