
उत्पाद विभाग की छापेमारी में 10 शराब कारोबारी सहित 65 पियक्कड़ गिरफ्तार।
दरभंगा: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्पाद विभाग ने रविवार की देर रात तक विशेष अभियान के तहत 135 जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने और बेचने के आरोप में 75 लोगों को गिरफ्तार किया। दरभंगा और मधुबनी जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। लहेरियासराय, सदर, नगर, जाले, कमतौल, बहेड़ा और बहेड़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी। करवाई में 10 लोग शराब बेचते और 65 लोग शराब के नशे में पकड़े गए। सोमवार को सभी को बॉन्ड भरने के बाद छोड़ दिया गया। शराब तस्करी में संलिप्त 10 युवकों को जेल भेज दिया गया। उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।


