
नारकोटिक्स विभाग ने दो सौ बोरा से अधिक गांजा किया बरामद।
दरभंगा: एनएच-27 पर सोमवार को पटना से आए नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गांजा लदा हुआ कंटेनर पटना की ओर जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना पटना के नारकोटिक्स विभाग को मिली। इसके बाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ कंटेनर जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने दो सौ बोरा से अधिक गांजा जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी जब्त गांजा को अपने साथ पटना ले गए। हालांकि स्थानीय थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। टीम ने अपने स्तर से ही कागजी कार्रवाई की।

