
नाबालिग लड़की का अपहरण, एफआईआर दर्ज।
सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने सिमरी थाने मे आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया है कि 29 सितंबर को मेरी नवालिग पुत्री खरीदारी के लिए बाजार गयी थी।

जब वापस नही लौटी तो अपने स्तर से काफी खोजबीन किया। रिश्तेदारी सहित अन्य जगहों पर कहीं उसका पता नहीं चला। लड़की को ढूंढने के दौरान पता चला की सिमरी रामचेला टोला के वार्ड -3 के गंगा सहनी ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर में लड़की के पिता ने शुकुल सहनी, भुल्ला सहनी, फुलेश्वर सहनी, मोती सहनी, उर्मिला कुमारी एवं सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव पंचायत के गोगौल निवासी सुरेन्द्र सहनी को नामजद किया है। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खां ने बताया की लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

