Home Featured तो क्या उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डीएमसीएच में जारी है शराब का कारोबार!
Featured - मुख्य - October 11, 2022

तो क्या उत्तर बिहार के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डीएमसीएच में जारी है शराब का कारोबार!

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी है। फिर भी लगातार सरकार के नाक के नीचे सरकारी संस्थानों से शराब के कारोबार चलने की खबरें आती रहती हैं। पेशे से धरती के भगवान का दर्जा पा चुके डॉक्टरों का मेस भी इससे बचा नही है।

दरअसल उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच परिसर से फिर एकबार शराब बरामद हुआ और पूर्व के भांति फिर एक बार पुलिस ने छोटी मछली को पकड़ कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। लगता है बड़े रसूख के सामने पुलिस भी ज्यादा तह तक जाकर इस कारोबार के बड़े संरक्षकों को पकड़ने की जेहमत नहीं उठानी चाहती। इतने बड़े संस्थान से बार बार शराब की बरामदगी से यह सवाल कहीं न कहीं जरूर खड़ा होता है कि बिना किसी बड़े संरक्षण इतने बड़े सस्थान में शराब कारोबार कैसे चल सकता है।

Advertisement

ताजा मामले में मंगलवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डीएमसीएच के एमडीएच बॉयज हॉस्टल से सटे मेस के अंदर छापेमारी की। इस छापेमारी में विदेशी शराब की कुल 27 बोतल को बरामद कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान मेस संचालक सुरेश मंडल एवं उसके पुत्र विक्की मंडल के रूप में हुई है। ये दोनों बहादुरपुर थानाक्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले बताये जाते हैं।

Share