
बैगनी हॉल्ट निर्माण संघर्ष समिति ने फूंका सांसद गोपालजी ठाकुर का पुतला।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत बैगनी हॉल्ट की मांग को लेकर संघर्ष समिति का रेल रोको सत्याग्रह मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। इसके कारण सकरी-हरिनगर रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन ठप रहा। आंदोलनकारियों ने सांसद गोपाल जी ठाकुर के विरोध में प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेवाजी की। साथ ही साथ गोपालजी ठाकुर का पुतला दहन किया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि रेल विभाग ने राजनीतिक दबाव में क्षेत्र की बहुत बड़ी आबादी की जरूरत और उसकी आवाज को वर्षों तक अनसुना किया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। रेल को यहां अपने अधिगृहीत भूमि पर हॉल्ट का निर्माण करना ही होगा।
समिति के अध्यक्ष रामधनी झा ने कहा कि हम सत्याग्रह पर डटे हैं और मांग पूरी होने तक डटे रहेंगे।

