Home Featured बस एवं हाइवा की टक्कर में वृद्ध की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल।
Featured - मुख्य - October 11, 2022

बस एवं हाइवा की टक्कर में वृद्ध की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल।

दरभंगा: मब्बी-कमतौल एसएच-75 पर दुधैल गैस एजेंसी के निकट मंगलवार की शाम बस एवं हाइवा की टक्कर हो गयी। इस टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गयी तथा आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान जिले के सोनकी निवासी जालेश्वर देव के पुत्र मिथलेश देव (60) की मौत हुई है।

वहीं इस घटना में घायल हुई कमतौल थाने के ढढिया निवासी प्रमिला देवी ने कहा कि जैसे ही दोनों वाहन आपस में टकराये, घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के आने का इंतजार किये बिना ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर चारों तरफ बस और हाइवा के टूटे हुए शीशे नजर आ रहे थे।

Advertisement

घटनास्थल से दो किमी दूर अस्पताल में घायलों को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। कुछ यात्रियों को डीएमसीएच भी इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। लगभग आधा घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर किनारे पर लगाया। इसके बाद यातायात फिर से चालू हो गया। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा चालक अनियंत्रित ढंग से वाहन चला रहा था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

Share