Home Featured एनएच 57 पर अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में मारी टक्कर।
Featured - मुख्य - October 12, 2022

एनएच 57 पर अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में मारी टक्कर।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के मब्बी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर महिंद्रा शोरूम के निकट के लोहे के सरिया लदे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोकर मार दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही लोहे के सरिया लदा ओवरलोडेड ट्रक कई वाहनों को ठोकर मारकर पलट गई। ड्राइवर भागने में सफल रहा। वहीं अभी तक दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

Advertisement

सूचना मिलने पर मौके पर मब्बी ओपी की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया है और आगे करवाई में जुट गई है।

Share