
न्यायालय रोड में फिर अवैध पार्किंग के खिलाफ चला अभियान।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शहर में पार्किंग स्थलों के अभाव में अवैध पार्किंग एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इस समस्या की जड़ में जाकर समाधान की इच्छाशक्ति प्रशासनिक पदाधिकारियों में दिखती नही है। पर जब तब अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाकर जुर्माना वसूली करके कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है।
इसी क्रम में बुधवार को पुनः न्यायालय रोड में यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कई दो पहिया वाहनों को अवैध पार्किंग के नाम पर जब्त किया गया। कारवाई से पूर्व पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग से गाड़िया हटाने केलिए माइकिंग भी की गयी। इसके बाद वाहन जब्ती की कारवाई की गयी।

बताते चलें कि न्यायालय रोड में लगने वाले जाम के कारण न्यायालय से लेकर आयुक्त कार्यालय तक के सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित किया जा चुका है। पार्किंग केलिए तत्काल धरनास्थल के निकट पार्किंग स्थल बनाया गया है। पर उक्त स्थल की हालत हल्की बारिश आदि में भी बिगड़ जाती है। साथ ही बहुत से लोगों को नए पार्किंग स्थल की जानकारी भी नही है और न ही उन्हें जानकारी देने केलिए कोई तरीका जिला प्रशासन अथवा यातायात पुलिस द्वारा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त न्यायालय एवं अन्य कार्यालयों के कार्य से आने वाले लोगो की संख्या इतनी ज्यादा है कि बनाया गया पार्किंग स्थल इसके लिए बहुत कम पड़ता है।
शायद इन्हीं कारणों से कारवाई के बावजूद लोग मजबूरी में न्यायालय परिसर के बाहर गाड़िया लगाते हैं और उनमें से कुछ को पकड़कर यातायात पुलिस भी फाइन वसूली कर कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है।
आश्चर्य की बात यह भी कि कार्यालय खुलने का समय होने से पूर्व उक्त सड़क की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। पर वे भी किसी गाड़ी पार्क करने वाले को न ही रोकते हैं और न ही पार्किंग स्थल की जानकारी देते हैं। मानो जैसे अवैध पार्किंग करने वालों से फाइन वसूली के इंतजार में वे चुप्पी साधे रहते हैं।

