Home Featured सकरी – हरीनगर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन शुरू करने की मांग को लेकर सड़क जाम।
Featured - मुख्य - October 12, 2022

सकरी – हरीनगर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन शुरू करने की मांग को लेकर सड़क जाम।

दरभंगा: मां जगदम्बा नवादा हॉल्ट के निकट बुधवार को कृष्णानंद झा की अध्यक्षता में ट्रेन परिचालन शुरू कराने की मांग को लेकर सड़क जाम आंदोलन किया गया। सीओ भुवनेश्वर झा एवं एसएचओ राज कपूर कुशवाहा पहुंच कर धरनार्थियों को समझा-बुझाकर सड़क जाम आंदोलन समाप्त कराया। इस दौरान पूर्व जिलापार्षद रामकुमार झा ने कहा कि जायज व जनहित का यह मांग रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत है। इस हॉल्ट के चालू होने से बेनीपुर दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिलावासी लाभन्वित होंगे। तारडीह के पूर्व जिलापार्षद माधव झा आजाद ने कहा कि गैरकानूनी ढंग से रेल लाइन बाधित कर यातायात बन्द करना अनुचित है। प्रशासन ने जनहित में शीघ्र परिचालन बहाल करवाया।

Advertisement

संघर्षसमिति के संयोजक सह भाजपा नेता राधेश्याम झा ने कहा कि लोकतंत्र में जनहित सर्वोपरि है। जनहित बाधित करने वाले पर कार्रवाई हो। सभा ने सर्वसम्मति से जनसंघर्ष को पूरा करवाने व लोकहितैषी मांग की स्वीकृति के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर को धन्यवाद दिया। गैरकानूनी ढंग से रेलखंड को बाधित करने वाले जनविरोधी लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र परिचालन बहाल करवाया जाय तथा सांसद के पुतला दहन करने वाले के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित, रेलबोर्ड से स्वीकृत माँ जगदम्बा नवादा हॉल्ट का शीघ्र लोकार्पण किया जाय। इस दौरान तारडीह, अलीनगर, मनीगाछी, माहथौर, मझौड़ा, बहेड़ा, घोंघिया, नवादा, बेलौन, रमौली, मकरमपुर, उसराही, लहटा, तुमौल, अधूलोआम, कठरा सहित कई गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभा में हिन्दजनस्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष जयकृष्ण पासवान, चन्दन झा, सुधीर झा, राजद के रणधीर पासवान, बुधियार यादव, भाजपा के हरिकांत झा आदि उपस्थित थे। स्थानीय प्रशासन के माध्यम से डीआरएम को मांग पत्र भेजा गया तथा रेललाइन चालू करवाने का 48 घंटे का समय दिया गया। अन्यथा पूरे बेनीपुर का चक्का बन्द किया जाएगा।

Share