Home Featured बिजली बिल जमा करवाने के नाम पर साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाये 60 हजार।
Featured - मुख्य - October 12, 2022

बिजली बिल जमा करवाने के नाम पर साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाये 60 हजार।

दरभंगा: भारतीय जीवन बीमा दरभंगा शाखा के कर्मी संजय कुमार के खाते से साइबर फ्रॉड ने 60 हजार रुपए उड़ा लिए। इसको लेकर नगर थाना में प्राथिमिकी हेतु आवेदन दिया गया है।

दरअसल, उनके मोबाइल पर कॉल आया और कहा, आपके यहां बिजली बिल बकाया है, लिंक भेज रहा हूं, आप लिंक खोल लीजिए और पैसे जमा कर दीजिए। बिल नही जमा करने पर बिजली काट दी जाएगी।

Advertisement

बिजली कटने का नाम सुनकर संजय ने बिल जमा करने केलिए जैसे ही लिंक खोला, इनके खाते का सारा रुपए गायब हो गया।

Share