
प्रिंस हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी केलिए परिजनों ने किया हंगामा।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना कांड संख्या 202/22 के एक मामले में आवेदनों के वावजूद कारवाई नही होने से नाराज परिजनों ने बुधवार की शाम हाई वोल्टेज ड्रामा क़ियाम
परिजनों का कहना था कि गत 16 मई को ही प्रिंस की हत्या हुई थी। पर पुलिस कारवाई नही कर रही है। कई बार एसएसपी और आईजी को आवेदन दे चुके हैं। जब कारवाई नही हुई तो बुधवार की शाम परिजन आईजी आवास के सामने धरना पर बैठ गया।

इस हंगामे की सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना की पुलिस ने सभी को हिरासत में लहेरियासराय थाना ले आयी। इसके बाद सबको बहादुरपूर थाना जाने केलिए समझाया गया। देर शाम तक थाना परिसर में हंगामा जारी रहा।

