Home Featured दरभंगा को बदलने केलिए एमएसयू ने शुरू की पदयात्रा।
Featured - मुख्य - October 12, 2022

दरभंगा को बदलने केलिए एमएसयू ने शुरू की पदयात्रा।

दरभंगा: जेपी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने बुधवार को पदयात्रा की शुरुआत वार्ड नंबर-1 मौलागंज से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर की।

इस यात्रा का मुख्य उदेश्य दरभंगा के वर्तमान हालत को बदलना है। यात्रा का नेतृत्व एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने किया जबकि यात्रा की अगुवाई एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने किया। यात्रा के पहले दिन वार्ड-1 मौलागंज से शुरू होकर सुन्दरपुर छठी पोखर होते हुए वार्ड तीन बेला होते हुए वार्ड चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ होते हुए वार्ड-23 बाजितपुर में समाप्त किया गया। वहां रात्रि विश्राम किया गया। यह यात्रा पांच दिनों की है जो 16 अक्टूबर को वार्ड -48 पंडासराय में समाप्त होगी। यात्रा में लोगों से अपील की जा रही है कि नौजवान की टोली क्रांतिकारियों की टोली मिथिला स्टूडेंट यूनियन के साथ आकर दरभंगा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के सपनों को साकार करती है। हमारा लक्ष्य दरभंगा एम्स को बनाना है। हमारा लक्ष्य डीएमसीएच में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। हमारा लक्ष्य आईटी पार्क व तारामंडल को बनाना है। हम पोखर को बचाएंगे, जलजमाव मुक्त दरभंगा बनाएंगे। फ्लाईओवर बनवाएंगे, जाम मुक्त दरभंगा का सपना साकार करेंगे। नगर के स्कूल में पढ़ाई होगी। सरकारी अस्पताल में इलाज और दवाई होगी। आवास योजना में होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे।

Advertisement

नगर में दिन-रात सफाई होगी। पटना ही नहीं दरभंगा भी समृद्ध, सुंदर व स्वच्छ होगा। दरभंगा को मिथिला की राजधानी बनाएंगे और दरभंगा को स्मार्ट सिटी बनाएंगे।

Share