
बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में दिवानंद झा की सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल।
दरभंगा: जिले के हायाघाट प्रखण्ड अंतर्गत आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के सहोड़ा गांव निवासी दुर्गानंद झा के पुत्र दिवानंद झा ने बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार व गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वह अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता व गुरुओं को देते हैं। दिवानंद की प्रारंभिक शिक्षा दरभंगा से ही हुई है। उन्होंने वर्ष 2016 में एलएनएमयू से बीएससी करने के बाद 2019 में एलएलबी व 2020 में एलएलएम कानून की पढ़ाई बीएचयू से की। इसके अलावा वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहे हैं। ज्ञात हो कि दिवानंद के पिता सेंट्रल बैंक सूरत में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं तथा उनकी मां हाउसवाइफ हैं।

