
वेक्टर जनित रोग को दूर भगाने के लिये सामाजिक जागरूकता जरूरी: सीएस।
दरभंगा: वेक्टर बार्न डिजीज पर नियंत्रण व सामाजिक जागरूकता को लेकर बुधवार को पीसीआई की ओर से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएस डॉ अनिल कुमार सिन्हा, एसीएमओ डॉ एसएस झा, डीआईओ डॉ एके मिश्रा व डीएमओ डॉ जेपी महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। मौके पर पीसीआई के जोनल कोऑर्डिनेटर जुलेखा फातिमा ने पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को इन बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के बारे में सीएचओ, बीएचआई, बीएचडब्लयू, बीसीएम, भीबीडीएस कर्मी को प्रशिक्षित किया। भीडीसीओ आशुतोष कुमार ने कालाजार, बबन प्रसाद ने एइस, जेई व मलेरिया एवं केयर इंडिया के डीपीओ धीरज कुमार सिंह ने फायलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान अपने- अपने क्षेत्रों में लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव व उपचार को लेकर जागरूकता फैलाने को कहा, ताकि इस रोग पर नियंत्रण पाया जा सके। बताया कि अभी भी सुदूर गांवों में लोगों को इन रोगों के लक्षण व उपचार की सही जानकारी नहीं है। सही जानकारी के अभाव में बिचौलियों के चक्कर में पड़ जाते हैं। इससे उनको नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए इसको रोकने के लिये लोगों को जागरूक करना जरूरी है।

