Home Featured कुलपति ने किया अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का उद्घाटन।
Featured - मुख्य - October 12, 2022

कुलपति ने किया अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का उद्घाटन।

दरभंगा: स्थानीय सीएम कॉलेज दरभंगा में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता का उद्घाटन लनामिविवि के माननीय कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ एवं कुलसचिव मुस्ताक अहमद के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कुलपति प्रो. सिंह ने संस्था को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सूबे में आयोजित होने वाला योग विधा पर प्रथम प्रतिस्पर्धा है जिसे सीएम कॉलेज दरभंगा के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा की योग के लिए पृथक बजट नहीं होने के कारण शामिल कर पाना असंभव सा लगता था, परंतु खेल एवं संस्कृति विभाग के प्रस्तावना पर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा इसे विश्वविद्यालय खेल कैलेंडर में स्वीकृत किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो़फेसर मुश्ताक अहमद ने कहा कि पहली बार विश्वविद्यालय की खेल कैलेंडर में योग को शामिल किया जाना विश्वविद्यालय की उपलब्धि है और इसे सीएम कॉलेज के द्वारा उद्घाटित कराना सीएम कॉलेज की गरिमा का सूचक है।

लनामि विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रोफेसर अजय नाथ झा ने कार्यक्रम में योग के प्रति कड़ी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि योग की आवश्यकता न केवल विश्वविद्यालय के लिए बल्कि विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र -छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक रूप से समुचित विकास के लिए है।

Share