
सीपीआई के पूर्व विधायक की पत्नी का निधन।
दरभंगा: सीपीआई के पूर्व विधायक सह स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल सलाम की पत्नी रुबैदा खातून का निधन हृदय गति रूकने से चौराने वर्ष की आयु में गुरुवार की सुबह हो गई।
उनके निधन पर सीपीआई जिला मंत्री राजीव कुमार चौधरी, विश्वनाथ मिश्र, शत्रुध्न झा, चंदेश्वर सिंह, एटक के सह संयोजक सुरेंद्र नारायण मिश्र, सीपीआई नगर मंत्री रामनाथ पंजियार, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, शशिरंजम सिंह, महताब आलम आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कामरेड रुबैद खातून के निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है। वे काफी लंबे समय तक पार्टी कार्यालय पर रहकर कार्यकर्तों की काफी मदद किया करती थी।

वहीं सीपीआई जिला कार्यालय पर उनके निधन के उपरांत पार्टी कार्यालय का झंडा झुकाया गया।
स्वर्गीय खातून अपने पीछे तीन पुत्र, छः पुत्री सहित दर्जनों पोते – पोतियों, नाती आदि को छोड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय से सम्मान पूर्वक उनके पैतृक गांव शंकरपुर के लिए विदा किया गया। जहां कल जुमा की नमाज के बाद सुपुर्दे खाक किया जायेगा।

